लोकपाल सदस्य डीबी भोसले ने दिया इस्तीफा

लोकपाल के सदस्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति भोंसले ने कुछ निजी कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकपाल अध्यक्ष न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष ने 27 मार्च 2019 को न्यायमूर्ति भोसले को पद की शपथ दिलाई थी।